Skip to main content

जम्मू और कश्मीर में सुरंगें Tunnels in Jammu & Kashmir

जम्मू और कश्मीर में सुरंगें

Tunnels in Jammu & Kashmir

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway- NH) परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे तथा केंद्रशासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर में जेड-मोड़ (Z-Morh) तथा जोजिला सुरंग (Zojila Tunnel) की समीक्षा एवं निरीक्षण करेंगे।

प्रमुख बिंदु

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग: चेनानी-नाशरी सुरंग (Chenani-Nashri Tunnel) का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग (Shyama Prasad Mukherjee Tunnel) कर दिया गया है।
    • यह न केवल भारत की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग (9 किमी. लंबी) है बल्कि एशिया की सबसे लंबी द्वि-दिशात्मक राजमार्ग सुरंग (Bi-directional Highway Tunnel) भी है। 
    • यह जम्मू एवं कश्मीर में उधमपुर तथा रामबन के मध्य निम्न हिमालय पर्वत शृंखला में स्थित है।
  • बनिहाल काज़ीगुंड सुरंग: यह बनिहाल और काज़ीगुंड को जोड़ने वाले जम्मू एवं कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में पीर पंजाल रेंज में 1,790 मीटर की ऊंँचाई पर स्थित 8.5 किमी. लंबी सड़क सुरंग (Road Tunnel) है।
  • जवाहर सुरंग: इसे बनिहाल सुरंग (Banihal Tunnel) या बनिहाल दर्रा (Banihal Pass) भी कहा जाता है। इस सुरंग की लंबाई 2.85 किमी. है।
    • यह बनिहाल और काज़ीगुंड के मध्य  NH 1A पर स्थित है जिसे NH 44 नाम दिया गया है।
    • यह सुरंग श्रीनगर और जम्मू के बीच वर्ष भर सड़क संपर्क की सुविधा प्रदान करती है।
  • नंदनी सुरंगें: ये सुरंगें उधमपुर ज़िले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदनी वन्यजीव अभयारण्य  (Nandni Wildlife Sanctuary) के तहत निर्मित चार राजमार्ग सुरंगों की शृंखला है।
    • इस चारोंसुरंगों की कुल लंबाई 1.4किलोमीटर है जिन्होंने जम्मू-श्रीनगर के बीच की दूरी और यात्रा के समय को कम कर दिया है।
  • पीर पंजाल रेलवे सुरंग: यह भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग है जिसकी लंबाई 11.2 किमी. है।
    • यह टनल लिंक, जो कि भारत में एकमात्र ब्रॉड गेज पर्वतीय रेलवे है, काज़ीगुंड और बारामूला के मध्य पीर पंजाल पर्वत शृंखला के माध्यम फैला हुआ है। 
    • सुरंग का यह भाग उत्तर रेलवे द्वारा शुरू की गई 202 किमी. लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का एक हिस्सा है। 
  • जेड-मोड़ सुरंग: यह श्रीनगर-कारगिल-लेह राजमार्ग पर ज़ोजिला दर्रे से 20 किमी. दूर एक निर्माणाधीन सुरंग है।
    • 6.5 किमी. लंबी यह सुरंग गगनगीर को सीधे कश्मीर के सोनमर्ग से जोड़ेगी।
  • ज़ोजिला सुरंग: यह एक निर्माणाधीन सुरंग है जो श्रीनगर के उत्तर-पूर्व में NH 1 के श्रीनगर-लेह खंड पर स्थित है। 
    • यह बालतल और मीनामार्ग के बीच 14.2 किलोमीटर लंबी सड़क सुरंग है।
    • ज़ोजिला सुरंग एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग होगी, जिसे समुद्र तल से 11,578 मीटर की ऊंँचाई पर बनाया जाएगा।
    • यह लेह, कारगिल और श्रीनगर के मध्य पूरे वर्ष सभी मौसमों में सुरक्षित संपर्क सुनिश्चित करेगी।
  • नीलग्रार सुरंगें
    • नीलग्रार-I एक ट्विन ट्यूब सुरंग (Twin Tube Tunnel) है जिसकी लंबाई 433 मीटर है।  
    • नीलग्रार ट्विन ट्यूब सुरंग-II की लंबाई 1.95 किलोमीटर है।
    •  नीलग्रार-I और नीलग्रार-II सुरंगें ज़ोजिला पश्चिम पोर्टल तक 18.0 किलोमीटर लंबी सड़क का हिस्सा हैं। 
      • ज़ोजिला सुरंग लद्दाख क्षेत्र कारगिल, द्रास और लेह को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। 
  • चटर्जला सुरंग: यह जम्मू एवं कश्मीर में एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग है।
    • यह सुरंग 6.8 किमी. लंबी होगी जो जम्मू-कश्मीर के कठुआ और डोडा ज़िलों को बसोहली-बनी (Basohli-Bani) के मध्य से चटर्जला से जोड़ेगी।

Comments

Follow the Page for Daily Updates!