Skip to main content

The discovery of Gravitational Waves.

वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में गुरूत्वीय तरंगों कीऐतिहासिक  की:
  • वैज्ञानिकों ने 11 फरवरी 2016 को घोषणा की कि उन्होंने अंतत: उन गुरूत्वीय तरंगों की खोज कर ली है, जिसकी भविष्यवाणी महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने एक सदी पहले कर दी थी।
  • ब्रह्मांड में जोरदार टक्करों के कारण पैदा होने वाली इन तरंगों की खोज खगोलविदों को इसलिए उत्साहित कर रही है क्योंकि इससे ब्रह्मांड का अवलोकन उसकी क्रमबद्धता में करने का एक नया रास्ता खुल गया है।
  • इस नयी खोज में खगोलविदों ने अत्याधुनिक एवं बेहद संवेदनशील लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑबजर्वेटरी (लीगो) का इस्तेमाल किया, जिसकी लागत 1.1 अरब डॉलर है। लीगो की मदद से उन्होंने दूर दो ब्लैक होल के बीच हुई हालिया टक्कर में पैदा हुई गुरूत्वीय तरंग का पता लगाया।
  • गुरूत्वीय तरंगों की सबसे पहली व्याख्या आंइस्टीन ने वर्ष 1916 में अपने सापेक्षिता के सामान्य सिद्धांत के तहत की थी। ये चौथी विमा दिक्-काल में असाधारण रूप से कमजोर तरंगें हैं। जब बड़े लेकिन सघन पिंड, जैसे ब्लैक होल या न्यूट्रॉन स्टार आपस में टकराते हैं तो उनके गुरूत्व से पूरे ब्रह्मांड में तरंगे पैदा होती हैं।
  • वैज्ञानिकों को 1970 के दशक में की गई गणनाओं के आधार पर गुरूत्वीय तरंगों के अस्तित्व का अप्रत्यक्ष साक्ष्य मिला था। इस उपलब्धि को वर्ष 1993 का भौतिकी का नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • वर्ष 1979 में, नेशनल साइंस फाउंडेशन ने तरंगों की पहचान का तरीका निकालने के लिए कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को धन दिया था।
  • 20 साल बाद, उन्होंने वाशिंगटन के हैनफोर्ड और लुइसियाना के लिविंगटन में दो लीगो संसूचक बनाने शुरू किए। इन्हें वर्ष 2001 में सक्रिय किया गया।
  • लीगो (LIGO) प्रोजेक्ट में इंडियन साइंटिस्ट्स ने डाटा एनालिसिस समेत कई बड़े रोल निभाए। राजा रमण सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी इंदौर, इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज्मा रिसर्च गांधीनगर, इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनामी एंड एस्ट्रोफिजिक्स, पुणे सहित कई संस्थान इस प्रोजेक्ट से जुड़े थे।

Comments

Popular Post

The Hindu Daily Vocab

✅ Daily Vocabulary ( 15 June 2018 ) : 5 Words ================ 1. DYNAMIC (ADJECTIVE): active Synonyms: charismatic, potent Antonyms: impotent, lethargic Example Sentence: He wanted a dynamic player for the team. 2. CONCATENATION (NOUN): connection Synonyms: continuity, nexus Antonyms: interruption, disconnection Example Sentence:  The concatenation needs to be busted. 3. ENCAPSULATE (VERB): encase Synonyms: enclose, cover Antonyms: uncover, unwrap Example Sentence: They encapsulated all the cash 4. BRAZEN (ADJECTIVE): bold Synonyms: unabashed, gritty Antonyms: meek, humble Example Sentence: He is a brazen guy. 5. PROPAGANDA (NOUN): information that is designed to mislead Synonyms: disinformation, indoctrination Antonyms: truth, facts Example Sentence: We must punish those who try to spread propaganda. #Vocabulary

Daily current quiz

Daily CA One Liners , 17 June 2018 . ● India Is Going To Host 23rd European Union Film Festival ● TCS Becomes 1st Company To Close Over Rs. 7 Trillion Market In India ● President Leaves For 3-Nation Tour To Greece , Suriname & Cuba ● Papua New Guinea Declares A 9-Month State Of Emergency Over Riots ● Sundari Nanda (IPS-1988 batch) Has Been Appointed As The First Woman DGP Of  Puducherry ● India's Exports Grew By 20.18 % In May ● Japan’s SoftBank To Invest $60B To $100B In India’s Solar Power Generation ● Sunil Chhetri Named StarPick’s Brand Ambassador ● Union Home Minister To Be The Ex-Officio Chairman Of The North East Council ● Karnataka Bank Ltd Has Launched ‘ KBL-Deposit Only Card ’ ● Vijaya Bank Has Won The Best Performing Public Sector Bank Award For 2017-18 ● 19 New Cancer Care Centres Set Up In Assam Jointly With Tata Trusts ● 20 States Sign MoU For ...

Follow the Page for Daily Updates!